तेघरा: झमटिया गंगा घाट पर हजारों छठ व्रती संध्या अर्घ देने पहुंचे, अधिकारी गश्त में रहे
झमटिया गंगा घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ देने के लिए हजारों की संख्या में छठ वर्ती की भीड़ पहुंची। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पर पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार गश्ती करते रहे।यह कार्यक्रम गुरुवार को संध्या चार बजे प्रारंभ की गई।जहां बड़े गाड़ियों के परिचालन को बंद कर दिया गया।