एकंगरसराय: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में चौतरफा विकास, बढनपुरा में भीम संवाद कार्यक्रम में विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने की बात
बढ़नपुरा गांव के महादलित टोला में भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान प्रचार गाड़ी के माध्यम से भी सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया गया। हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया भीम संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते कहां की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में बिहार राज्य का चौतरफा विकास हुआ है।