झालरापाटन में लगने वाला राज्य स्तरीय चंद्रमा का मेला इन दिनों पूरे प्रमाण पर है। शनिवार रात 8:00 बजे यहां के कपड़ा बाजार में करीब 100 दुकानों पर कपड़ों के नए लाट खुले हैं। इसके बाद से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड पडी। कल रविवार को साप्ताहिक हाथ होने के कारण मेले में खरीदारो की भीड़ और भी बढ़ेगी। यह मेला देश भर में कपड़ों की खरीदारी के लिए जाना जाता है।