रविवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में पहुंचे सीडीओ शामली विनय कुमार तिवारी ने महान संत, समाज सुधारक व भक्ति आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीडीओ द्वारा गांव में रविदास जयंती के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा का भी फीता काटकर शुभारंभ किया।