चास: सेल रिफ्रैक्ट्रीज यूनिट के प्रधान कार्यालय में सतर्कता जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन
Chas, Bokaro | Oct 30, 2025 सेल रिफ्रैक्ट्रीज युनिट के प्रधान कार्यालय के भारत मंडपम सभागार में ठेकेदारों तथा विक्रेताओं के साथ सतर्कता जागरूकता हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एस आर यू के अधिशासी निदेशक पी.के.रथ उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि पी के रथ का स्वागत सम्मान बुके भेंट कर महाप्रबंधक सतर्कता जी.आर. बर्मन ने किया।