चास: वास्तु विहार फेस-4 में बंद घर से ₹60 लाख की संपत्ति चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Chas, Bokaro | Oct 30, 2025 बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेस-4 में बंद घर से 60 लाख की संपत्ति की चोरी के मामले में CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आई है।समय लगभग साढ़े बारह बजे मिली जानकारी में बताया गया कि घर मालिक छठ पूजा मनाने बिहार गए हुए थे।CCTV फुटेज में 29 अक्तूबर की मध्य रात्रि आधा दर्जन चोरों ने इस चोरी की घटना की अंजाम दिया है।