बुधवार की रात लगभग 9 बजे जेल बिल्डिंग के पास एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार हरीश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हरीश अनूपपुर की ओर से पुष्पराजगढ़ की दिशा में जा रहे थे, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।