झुंझुनू: लोहार्गल में शहीद की प्रतिमा का चेहरा नहीं मिलने पर भस्मी विसर्जन नाले में छोड़ दिया गया, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
झुंझुनूं जिले के तीर्थराज लोहार्गल के भस्मी विसर्जन वाले नाले में रखी शहीद की प्रतिमा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोहार्गल में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पिकअप में चार-पांच लोग आए थे। वे लोग पिकअप से शहीद की प्रतिमा उतार कर भस्मी विसर्जन वाले नाले में रख कर चले गए। ये लोग कौन थे और कहां से थे इसका अभी पता नहीं चल पाया है।