जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार के समीप दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।