जिला स्तरीय युवा महोत्सव सासाराम में हुआ संपन्न। शुक्रवार को दोपहर क़रीब एक बजे कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव सासाराम के मल्टी पर्पस हॉल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त की उपस्थिति रही। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य, गीत, नाटक एवं लोक कला प्रदर्शन।