रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर अंबेडकर विचार मंच की बैठक रविवार संध्या 5 बजे आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंबेडकर जयंती से पूर्व प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा, ताकि कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जा सके।