शमशाबाद के ग्राम लखार और पाली में रविवार दोपहर करीब 3 बजे संत रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संत रविदास जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और संकल्पों पर चलने का संकल्प लिया।