केसठ: डीहरा गांव के पास छेरा नदी में नहाने गए युवक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं, मौके पर पहुंची NDRF की टीम
Kesath, Buxar | Oct 10, 2025 केसठ प्रखंड के डीहरा गांव के पास छेरा नदी में नहाने गए युवक का 24 घंटे के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को भी युवक की तलाश जारी रही। डूबे युवक की पहचान केसठ गांव निवासी राजकुमार साह के 22 वर्षीय पुत्र अयोध्या कुमार उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।