सुपौल: सुपौल में राजस्व कर्मचारियों का एक दिवसीय सामूहिक धरना, 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Supaul, Supaul | Feb 5, 2026 सुपौल में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज सुपौल सदर प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर राजस्व कर्मचारियों ने एकदिवसीय सामूहिक धरना प्रदर्शन किया। धरना में राजस्व कर्मचारी शामिल हुए और अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जहां खबर को आज बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे कवरेज किया गया है।