दुर्ग: भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्ग समेत प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने की आर्थिक नाकेबंदी
Durg, Durg | Jul 22, 2025 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में। कांग्रेस ने मंगलवार को दुर्ग समेत प्रदेश के सभी जिलों में चक्काजाम किया। दुर्ग जिले में कांग्रेसियों ने सबसे ज्यादा 6 जगहों पर चक्काजाम किया। मंगलवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यहां गिरीश देवांगन के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया।