प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को पूरी भव्यता के साथ भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भोरमदेव पदयात्रा सबेरे 7 बजे से बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भोरमदेव मंदिर तक होगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर 01 बजे के करीब जिला सभाकक्ष मे बैठक आयोजित किया गया।