समस्तीपुर शहर से सटे शंभू पट्टी स्थित AHS नर्सिंग कालेज एंड हॉस्पिटल में बुधवार को जिला अग्निशमन विभाग की ओर से नर्सिंग छात्र-छात्राओं को आग, भूकंप और डूबने की स्थिति में कैसे बचाव हो इसकी ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी ने प्रैक्टिकल कर उन्हें जागरूक किया।