मुरादाबाद: सपा नेता आज़म खान को मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट से झटका, अदालत ने अपील को किया खारिज
मुरादाबाद: सीतापुर जेल में बन्द सपा नेता आज़म खान को मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एम एल ए कोर्ट से लगा झटका। निचली अदालत के आदेश को एडीजे कोर्ट ने रखा बरकरार। 2023 में आज़म खान और अब्दुल्लाह आज़म को हुई थी 2-2 साल की सजा। सजा के खिलाफ आज़म खान ने एडीजे कोर्ट में की थी अपील। 2008 में मुरादाबाद के छजलैट थाने के सामने लगाया था जाम।