विदिशा नगर: बुधवार को गिरधर कालोनी मे शिवपुराण कथा के दौरान पं प्रदीप मिश्रा ने हाथरस मे भगदड़ मे मृत भक्तो को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद बुधवार दोपहर को विदिशा में गिरधर कॉलोनी में चल रही शिव पुराण कथा के दौरान कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने सत्संग में मृत हुए भक्तों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही सेवा भाव की कमी होने की बात भी इस घटना के पीछे होने की वजह बताया।