सासाराम: सासाराम के रामेश्वरगंज एससी आवासीय बालक उच्च विद्यालय की रसोईकर्मी की सर्पदंश से मौत के बाद परिजन को मिला चार लाख का चेक
Sasaram, Rohtas | Aug 18, 2024 सासाराम के रामेश्वरगंज स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय में शनिवार को सर्पदंश से रसोईकर्मी संगीता देवी की हुई मौत पर रोहतास डीएम नवीन कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएम ने मृतक के आश्रित को तत्काल चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया। जिसके बाद संबंधित पदाधिकारी ने मृतक के पति राजू सिंह को चार लाख का चेक दिया