जगदलपुर: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में हाई जंप में ओडिशा और 800 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ की धाक
बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के एथलेटिक्स ट्रैक पर बुधवार को रोमांच की नई इबारत लिखी गई, जहाँ मेजबान छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं ने भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी धमक दिखाते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया।