मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन क्षेत्र में एंटी करप्शन की टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए मत्स्य विकास अधिकारी को किया रंगे हाथों गिरफ्तार
सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार शाम को एंटी करप्शन की टीम ने मुजफ्फरनगर मत्स्य विकास अधिकारी को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार। बताया जा रहा है कि विभाग से जुड़े हुए किसी काम को लेकर पीड़ित से ₹15000 की डिमांड की गई थी एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथों मत्स्य विकास अधिकारी आनंद जायसवाल क़ो गिरफ्तार किया।