सिवनी: सिवनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, लाड़ली बहनों को ₹1500 की राशि डंके की चोट पर दी गई
Seoni, Seoni | Nov 12, 2025 सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 30वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। प्रत्येक बहन को 1500 रुपये की राशि मिली।