सिवनी: पांड्या छपारा गांव के पास रीछ के हमले में युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Seoni, Seoni | Nov 12, 2025 सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र के पांड्या छपारा गांव के पास रीछ के हमले में एक युवक घायल हो गया। बुधवार को बताया गया कि घायल युवक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।