धमोत्तर थाना क्षेत्र के मोटाखोरा रोहनखेड़ा गांव में खेत पर काम करते समय एक किसान अचेत हो गया, जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मोटाखोरा रोहनखेड़ा निवासी पनिया पुत्र पुन्या मीणा गुरुवार को अपने खेत पर गेहूं एकत्रित करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया