डही: बाबाली निवासी न्याधीश की शिक्षा को लेकर पहल,300 छात्रों के लिए "सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता" का आयोजन
Dahi, Dhar | Jan 25, 2026 डही क्षेत्र के आदिवासी बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए आज रविवार को ग्राम बाबली में बाबली निवासी, खंडवा जिले के न्यायधीश साहब राकेश भिड़े और युवा मंच बाबली द्वारा की गई यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक है। ग्रामीण क्षेत्र में 300 बच्चों के लिए "सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता" का आयोजन कर उन्हें मंच प्रदान किया, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की अलख भी जगाई है।