गढ़ी उपखण्ड के सेमलिया गांव में अखिल भारतीय धनगर गायरी समाज की तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद स्पर्धा का भव्य आयोजन हुआ। जिसका समापन शनिवार शाम 4 बजे किया गया।इस सामाजिक आयोजन के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुंजीलाल गायरी ने की।