मोहनिया: कैथी गांव में फर्नीचर बनाने के दौरान कटर मशीन में हाथ फंस जाने के कारण एक मिस्त्री हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mohania, Kaimur | Mar 12, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कैथी गांव में फर्नीचर बनाने के दौरान कटर मशीन में हाथ चले जाने के कारण एक मिस्त्री घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा था। घायल मिस्त्री रोहतास जिले के तेलारी के नन्हकू शर्मा का पुत्र कोमल शर्मा बताया जा रहा है।