भभुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। आज शनिवार को 3:30 बजे जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी गर्मी को लेकर गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। वही दतियाव मेडिकल कॉलेज में छात्र छात्राओं को आग से बचाव हेतु मॉक ड्रिल की गई।