पंडारक: कर्नाटक पुलिस ने पंडारक से लड़का-लड़की को बरामद किया, लड़की परिजनों को सौंपी गई
पंडारक थाना क्षेत्र के चिंतामणचक से कर्नाटक पुलिस ने पंडारक थाना की पुलिस की सहायता से एक लड़का और एक लड़की को मंगलवार 6 बजे बरामद किया। बताया जाता है कि चिंतामणचक निवासी एक लड़का कर्नाटक में काम करता था, जहां से वह एक लड़की को अपने साथ उसे भगाकर चिंतामणचक ले आया था। इस बाबत लड़की के घरवालों ने कर्नाटक पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।