बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में शनिवार को दिन में 11बजे से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा तहसील बिंदकी द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मांग की गई की प्रारंभिक वेतनमान का उच्चारण किया जाए। पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि की जाए। महंगाई को देखते हुए भत्तो में वृद्धि की मांग हुई। पदनाम परिवर्तन की मांग हुई।