रामेश्वर गिरी महाराज ने भोजशाला में किए दर्शन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद।1008 श्री रामेश्वर गिरी महाराज, श्रृंगेश्वर धाम, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव, रविवार को धार की ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोजशाला में दर्शन किए। उनके साथ बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।भोजशाला परिसर में महाराज के आगमन से धार्मिक माहौल बना रहा।