बेगूसराय–वीरपुर–संजात पथ के प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे अधिकारियों की छह सदस्यीय जांच टीम ने वीरपुर क्षेत्र में पहुंचकर प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण से संबंधित स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीडीसी, एडीएम, डीसीएलआर तथा भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अधिकारियों ने सड़क से सटी भूमि का जायजा लिया।