गोरौल: दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने गंजहाट के निकट से दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो धंधेबाजों को गोरौल थाना क्षेत्र के गंजहाट ओवर ब्रिज के निकट से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार तस्कर के पास से 398 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।