धनवार: स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया
धनवार प्रखण्ड में मंगलवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड मुख्यालय से सुबह 8 बजे भाभा पब्लिक स्कूल तक रन फोर झारखंड के तहत दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।