सीतामऊ: मेडिकल कॉलेज में छात्रों को दी गई सीतामऊ साहित्य महोत्सव की जानकारी, डिप्टी कलेक्टर व अन्य रहे उपस्थित
मंदसौर मेडिकल कॉलेज में सीतामऊ साहित्य महोत्सव के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। आउटरीच इवेंट डिप्टी कलेक्टर रविंद्र परमार एवं तहसीलदार सोनिका सिंह द्वारा करवाया गया। मुख्य आयोजन 30 व 31 जनवरी व 1 फरवरी को सीतामऊ में होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख हस्तियां इसमें शामिल होंगी।