सीतामऊ: ग्रीड के सामने दीपा खेड़ा में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी, चोट आई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सीतामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी राम नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कि ग्रिड के सामने दीपा खेड़ा में कालू लाल नामक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर फरियादी को टक्कर मार दी जिससे की चोट आई है। वहीं पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।