दिनारा: नटवार बंगला और रामगढ़ टोला से नटवार पुलिस ने दो फरार शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Dinara, Rohtas | Oct 19, 2024 नटवार बंगला और रामगढ़ टोला से पुलिस ने दो फरार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। नटवार थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पूर्व के शराब मामले के फरार धंधेबाज रामगढ़ टोला से रामपुकार मुसहर वहीं नटवार बंगला से चुलबुल राम को शनिवार सुबह 08 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद दोपहर 1.30 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।