मुंगेर: चंडिका स्थान से पूजा के बाद लौटते समय सीएनजी टेंपो और टोटो में हुई टक्कर, एक दर्जन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Munger, Munger | Apr 22, 2025 मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के करीब वासुदेवपुर स्थित भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान से पूजा अर्चना कर सीएनजी टेंपो से वापस लौट रहे एक ही परिवार के एक दर्जन लोग घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वही मौके पर घायल ने बताया कि हम लोग मेदनी चौकी से सीएनजी टेंपो बुक कर चंडिका स्थान में खस्सी चढ़ाने आए थे