कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में स्थित संस्कार विद्यालय के बच्चो को छुट्टी होने पर मैजिक वाहन चालक वाहन में बैठाकर बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में ग्राम चिकलाना के टर्न पर अचानक वाहन बुधवार दोपहर अंसतुलित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया। इससे उसमें सवार शिक्षिका सरिता व 15 विद्यार्थी घायल हो गए। कुछ बच्चों को जावरा रेफर किया।