पाली के पान कृषकों की पान की उपज बरेली मंडी में बेचने हेतु पाली बरेली डिपो बस की मांग को लेकर नपंअ मनीष तिवारी, राज्यमंत्री मनोहर लाल एवं झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ अनुराग शर्मा के पीआरओ मनीष ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर प्रसाद से मुलाकात कर बस रोके जाने के संबंध में बैठक की। जहां परिवहन मंत्री द्वारा जल्द ही बस की शुरु कराने का आश्वासन दिया गया।