विदिशा नगर: शुक्रवार शाम वनविभाग-पुलिस ने बडा बाजार की एक दुकान मे छापा मारकर वन्यजीवों के अंग किए बरामद,संचालक गिरफ्तार,जांच जारी
वन विभाग को बड़े बाजार क्षेत्र से सुंदरलाल वैद्य की दुकान पर अवैध रूप से वन्य प्राणियों के अंगों के विक्रय की जानकारी मिली थी। जिनका इस्तेमाल औषधि और टोना टोटके के लिए किया जाता था। विभाग ने ग्राहक बनाकर अपने कर्मचारियों को भेजो और उसके बाद दबिश दी। दुकान को सील करने के साथ संचालक को गिरफ्तार किया गया है। जप्त अंगों की जांच की जा रही है।