विदिशा नगर: महल घाट पर विद्युत विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई,विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखा जाएगा
आज विद्युत मंडल रिटायर्ड कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के माध्यम से वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें पेंशनर्स की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई साथ ही साथ शासन स्तर से महंगाई राहत अब तक न मिलने पर भी चर्चा करते हुए शासन से इसे जल्द से जल्द पूरी करने के संबंध में निर्णय लिया गया। आम सभा के दौरान अब तक किए कार्यों पर भी चर्चा हुई।