विदिशा नगर: शुक्रवार को जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ने NDPS के मामले मे महिला आरोपी को सुनाया एक साल सश्रम कारावास और अर्थदंड
शुक्रवार को जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार राठी द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक महिला को 1 साल का सश्रम कारावास और ₹3000 के अर्थदन से दंडित किया है। अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 6 दिसंबर 2020 को गंजबासौदा पुलिस द्वारा एक महिला को अवैध रूप से गांजा रखे होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।