विदिशा नगर: वनरक्षक से मारपीट करने के आरोपियों को न्यायालय ने छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई
न्यायालय मोना शुक्ला पांडे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न और मारपीट करने वाले आरोपी कैलाश कुशवाहा, गोरेलाल उर्फ मुन्ना कुशवाहा निवासी ग्राम बरवाई को थाना हैदरगढ़ को 6 माह के करावास की सजा सुनाई है फरियादी वनरक्षक वीर नारायण जोशी ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।