बलियापुर के स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति द्वारा सप्ताह व्यापी विनोद मेला में लोहरदगा से आयी नागपुरी कला जत्था की टीम ने आकर्षक नागपुरी नृत्य गीत प्रस्तुत किया। दर्शकों ने कार्यक्रम की काफी सराहना किया। लोहरदगा के नागपुरी कलाकार लोकनाथ लोहरा की टीम ने इस दौरान एक से बढ़कर एक नागपुरी नृत्य गीत प्रस्तुत किया।