शिवपुरी नगर: बैराड़ में बर्थडे पार्टी में महिला के लाखों के जेवरात चोरी, पीड़िता न्याय के लिए पहुंची एसपी कार्यालय
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला के साथ जन्मदिन समारोह के दौरान लाखों के जेवरात पार कर दिए गए। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आज शनिवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।