समर्थ संत सिंगाजी चरण पादुका स्थल संदलपुर में निशान (ध्वजा) चढ़ाकर 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ रविवार दोपहर 12:00 किया गया। दूरदराज व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर हाथों में ध्वजा थामे भजन-कीर्तन करते सिंगाजी बाबा के जयकारे लगाते यहां पहुंचे।