पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के नरदह, मकदमपुर, वंश गोपाल पंचायत के अलग-अलग जगह पर बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार, कनीय अभियंता मुकेश कुमार सहित अन्य मानव बल मौजूद रहे। सभी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनके पास भी बकाया बिजली बिल बांकी है वह अभिलंब जमा कर दें।