चुपना कस्बे में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य समापन हुआ। कथा समापन अवसर पर सर्वप्रथम विधिवत पोथी पूजन किया गया, जिसमें कथा वाचक, यजमान एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। इसके पश्चात गांव में भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाला गया, जिसने पूरे कस्बे को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।